Basti News: महादेवा चौराहे पर भीड़-भाड़ वाली सड़क पर अचानक टूटकर गिरा बिजली का तार, जान बचाकर भागे लोग
बस्ती, अक्टूबर 12 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। लालगंज थाना अंतर्गत महादेवा बाजार में रविवार रात उस समय भगदड़ मच गई जब अचानक एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। गनीमत यह रही कि जहां तार गिरा वहां पर उस समय कोई मौजूद नहीं था। बिजली कर्मियों को तार टूटकर गिरने की सूचना दी गई। उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति बंद की गई। विद्युत उपकेंद्र देईसाड़ से महादेवा बाजार को बिजली की आपूर्ति होती है। रविवार रात बस्ती-महुली मार्ग पर स्थित ग्रामीण बैंक के सामने अचानक एलटी लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। घटना के समय चौराहे पर रविवार की साप्ताहिक बाजार लगी हुई थी, सड़क के किनारे सब्जी की दुकानें सजी हुई थीं।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार अचानक शॉर्ट सर्किट होने से बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। तार गिरते ही सब्जी दुकानदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.