Basti News: महाआरती के साथ डांडिया की रही धूम
बस्ती, अक्टूबर 20 -- Basti News: महादेवा। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर महादेवा चौराहे पर भक्ति और उल्लास का संगम देखने को मिला। महादेवा पूजा समिति की ओर से डांडिया महोत्सव और 1100 दीपों की ज्योति आरती का आयोजन किया गया। शाम होते ही चौराहे पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। 1100 दीप एक साथ जलाकर मां दुर्गा की महाआरती की गई। दीपों की रोशनी से चौराहा जगमगा उठा और मां के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। महाआरती के बाद गरबा-डांडिया का आयोजन हुआ। इसमें युवतियों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीजे और ढोल की थाप पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इस दौरान आयोजक ओमप्रकाश सिंह, विनोद गब्बर, अजीत, सुरेंद्र, शिवम राजन, रमेश, गणेश, राजकुमार, संतोष अग्रहरि और गुलाब चंद्र गौड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।-- यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पैकेज:बंग समाज-धुनुची ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.