बस्ती, सितम्बर 11 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। मनोरमा नदी को स्वच्छ और पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से चल रहे जनजागरण एवं सफाई अभियान के तहत कप्तानगंज क्षेत्र में जनभागीदारी से सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नदी में फैली जलकुंभी और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाया गया। अभियान का नेतृत्व भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने ग्रामीणों के सहयोग से किया। वे नाव के सहारे नदी में उतरकर सफाई किया। अभियान में किसान, नौजवान, केवट, संत और बुजुर्गों बढ़-चढ़कर योगदान दिया। भाजपा नेता चंद्रमणि ने कहा कि जब समाज का बुजुर्ग व्यक्ति अपनी नदी को बचाने के लिए मैदान में उतर सकता है, तो युवाओं और सक्षम लोगों को भी अपने जलाशयों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। यह राजनीति नहीं, अपनी नदी और आने वाली पीढ़ियों को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि यद...