Basti News: मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदला, खाते से निकाले 35 हजार रुपये
बस्ती, अक्टूबर 15 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत कस्बे में एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने गए युवक का मदद करने के बहाने एक उचक्के ने एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने छावनी पुलिस को शिकायती-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बाघानाला गांव निवासी विजय निषाद ने पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि वह विक्रमजोत कस्बा स्थित एसबीआई के एटीएम से ढाई हजार रुपये निकालने गए थे। इसी दौरान एटीएम में मौजूद एक युवक ने मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। रुपये निकालकर घर पहुंचने पर खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर 35 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। यह देखकर वह सन्न रह गए। इसके बाद उन्होंने विक्रमजोत स्थित बैंक शाखा पहुंचकर घटना की जानकारी ली। विजय निषाद पटकापुर स्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.