बस्ती, अक्टूबर 22 -- Basti News: बस्ती। कलवारी थाने के एक्सड़ा में भूमि विवाद को लेकर एक युवक को चाकू मारने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना मंगलवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे हुई। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ चाकूबाजी, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में अमीरूनिंशा निवासी अक्सड़ा थाना कलवारी ने बताया कि विपक्षी से उनका भूमि संबंधी विवाद है। इसी बात को लेकर मेरे बेटे मो. आमिर को गाली देते हुए लाठी-डंडे से मारा और चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए सीएचसी बहादुरपुर से जिला अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में कलवारी पुलिस ने अमीरूनिंशा की तहरीर पर इरशाद, उसके बेटे रेहान, भाई आमिर खान निवासी एक्सड़ा व सरफराज निवासी मदारपुर थाना नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...