Basti News: भूमि विवाद में मारपीट, चार पर केस
बस्ती, नवम्बर 7 -- Basti News: बस्ती। परसरामपुर में भूमि विवाद को लेकर मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता रामनरायन निवासी बड़ौरा, थाना परसरामपुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने भूमि विवाद को लेकर उन्हें अपशब्द कहा। मना करने पर लाठी-डंडे से मारना-पीटना शुरू कर दिया। जब बीच-बचाव में रामआशीष व लालजी आए तो विपक्षीगण ने उन्हें भी मारापीटा। इसके बाद सभी को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अजय, विजय, मनोज और अर्जुन के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.