बस्ती, जुलाई 15 -- Basti News: हर्रैया (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के हर्रैया थानांतर्गत जिवधरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक अधेड़ की मौत हो गई। विवाद शुरू होने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के सामने भी मारपीट जारी रही। इस दौरान एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। गंभीर हालत में परिजन इलाज के लिए सीएचसी हर्रैया ले गए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मारपीट में मौत की सूचना पर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पाकर हर्रैया थाना प्रभारी संजय कुमार, फोर्स संग मौके पर पहुंच गए। छानबीन कर घटनाक्रम की जानकारी ली। इस संबंध में सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पूरी तरह स्प...