Basti News: भारत माता की जय के जयकारों से गूंजा बभनान
बस्ती, अगस्त 15 -- Basti News: बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। 'भारत माता की जय' के जयकारों से शुक्रवार को बभनान की गलियां गूंज उठीं। तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में बच्चे, युवा, बुजुर्ग, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। बभनान के महागौरी नगर वार्ड में सिद्धपीठ महागौरी मंदिर से शुरू हुई यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए विजय नगर तिराहा पर संपन्न हुई। इस दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता और समर्थक पूरे जोश के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए चल रहे थे। सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साह के साथ स्वागत किया। न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.