बस्ती, अगस्त 27 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। विकास खंड बनकटी में कार्यरत फर्म को मिले भुगतान का विवरण राज्य कर विभाग को नहीं मिल पा रहा है। इस मामले में उपायुक्त राज्य कर गोरखपुर ने बीडीओ बनकटी को पत्र लिखकर भुगतान का विवरण उपलब्ध कराने को कहा है। यह जांच एक ही तरह के नाम वाली दो फर्मों, जिनका जीएसटी नंबर अलग-अलग है, उनकी जांच से संबंधित है।उपायुक्त राज्य कर संभाग ए गोरखपुर आशुतोष पाठक ने बीडीओ बनकटी को लिखे पत्र में कहा कि एक शिकायत के संबंध में ब्लॉक की एक वेंडर फर्म अन्वी कंस्ट्रक्शन एवं सप्लायर की जांच होनी है। इस नाम की फर्म का दो जीएसटीएन नंबर जारी है। इन दोनों नंबरों के सापेक्ष किये गए भुगतान का ब्योरा जांच के लिए मांगा गया है। इन दोनों जीएसटीएन नंबरों की ओर से की गई सप्लाई के सापेक्ष कितने ग्राम में किस बिल के सापेक्ष कितन...