बस्ती, जुलाई 7 -- Basti News: बस्ती। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र मालवीय रोड से पोषित 11 केवी रौता फीडर सोमवार की रात लगभग एक बजे अचानक ब्रेकडाउन में चला गया। फीडर ब्रेकडाउन में चले जाने के बाद उस फीडर से जुड़े दो हजार से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई। देर तक बिजली न आने से रौता व उसके आस-पास के क्षेत्रों के मोहल्लों में हाहाकार मच गया। रात में ही लोग उपकेंद्र व बिजली विभाग के कर्मचारियों को फोन कर यह पता लगाने का प्रयास कर रहे थे, कि बिजली कब आएगी। सुबह लगभग 4:30 बजे रौता फीडर होल्ड होने के बाद लोगों ने राहत की सांस लिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बिजली की मनमानी से हाहाकार बिजली कर्मियों का कहना है कि इस समय जहां बिजली की मांग बढ़ी है, वहीं इससे ट्रांसफार्मर से लेकर तारों तक बेतहाशा लोड बढ़ा है। लोड बढ़ने के कारण तार टूटने, जंफर या फ्...