Basti News: ब्रेकडाउन में गए उपकेंद्र मालवीय रोड के दो फीडर
बस्ती, अगस्त 24 -- Basti News: बस्ती। 33 केवी मालवीय रोड बस्ती के दो फीडर अचानक ब्रेकडाउन में चले गए। एक साथ दो फीडर के ब्रेकडाउन में चले जाने के बाद लगभग चार हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। इन दोनों फीडर से आवास व दुकानों के अलावा कई निजी अस्पताल व कार्यालय जुड़े हैं। देर शाम तक बिजली कर्मी पेट्रोलिंग कर फॉल्ट ढूंढने में लगे हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार रंजीत चौराहा फीडर का ब्रेकर खराब हो जाने के कारण ब्रेकर का मरम्मत कार्य कराया जा रहा था। रंजीत चौराहा फीडर को पीएमसी फीडर से टैप करके चलाया जा रहा था। अचानक हुई तेज बारिश के बाद फॉल्ट के कारण अचानक रंजीत चौराहा व पीएमसी फीडर ब्रेकडाउन में चले गए। बारिश रुकने के बाद बिजली विभाग की टीम लाइन की पेट्रोलिंग कर रही थी। रंजीत चौराहे के ब्रेकर की मरम्मत का कार्य भी देर शाम तक होता रहा।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.