Basti News: ब्रेकडाउन में गई 33 केवी, 22 हजार घरों की बिजली गुल
बस्ती, जुलाई 29 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र गिदही से 33 केवी विद्युत उपकेंद्र गांधीनगर (अमहट) को आने वाली 33 केवी लाइन सायं तीन बजे ब्रेकडाउन में चली गई। उपकेंद्र से आपूर्ति ठप होने के साथ उपकेंद्र से जुड़े 22 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। सूचना पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तार पर गिरी डालियों को काटकर लाइन को ठीक करने का प्रयास देर शाम तक होता रहा। बिजली कर्मियों के अनुसार मंगलवार दोपहर के समय हुई तेज बारिश के बाद जेल परिसर से गुजर रही 33 केवी लाइन पर एक बड़ा अर्जुन का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त होकर ब्रेकडाउन में चली गई। उपकेंद्र से जुड़े जलकल, एसबीआई, आवास विकास, कचहरी, सिविल लाइन आदि फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। 33 केवी लाइन के ब्रेकडाउन में जाते ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.