Basti News: बौद्धिक विकास के लिए अच्छा स्वास्थ्य जरूरी
बस्ती, जुलाई 29 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। आरोग्य भारती गोरक्षप्रांत की ओर से मंगलवार को बहादुरपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कनैला में सुपोषण पर कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता आरोग्य भारती के प्रांत सचिव डॉ. दीपक सिंह ने स्कूली बच्चों को सुपोषण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। बताया कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें किस प्रकार का आहार लेना चाहिए, इसे लेकर बच्चों से संवाद किया। डॉ. दीपक सिंह ने बताया कि प्रचुर मात्रा में विटामिन, प्रोटीन बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बहुत जरुरी है। कार्यशाला में 70 स्कूली बच्चों सहित प्रधानाध्यापिका सविता पटेल, राम अवतार, परमदेव चौधरी, शिल्पी, सुनीता देवी, संगीता देवी आदि लोग उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.