बस्ती, अगस्त 12 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। सावन के तेरस पर भदेश्वरनाथ सहित जिले के सभी शिवमंदिरों पर भगवान भोलेनाथ आस्था के जल से नहाये। भदेश्वरनाथ मंदिर में सोमवार आधी रात से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला मंगलवार शाम तक जारी रहा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर कांवड़िया अपने साधन व संसाधन से घरों को वापस लौटे। जिले के अधिकांश शिवमंदिरों पर मेला लगा, जहां पर श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। व्यवस्था व सुरक्षा के लिहाज से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पूरे समय तैनात रहे। सोमवार आधी रात भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा हुई। सावन सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए सरयू नदी का पवित्र जल लेकर सोमवार शाम से कांवड़ियों के वाहन भदेश्वरनाथ की ओर धीरे-धीरे प्रस्थान करने लगे। रात 10 बजे तक अधिकांश कांवड़ियों का जत्था भदेश्वरनाथ मंदि...