बस्ती, जुलाई 21 -- Basti News: बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र के चमरौहा-सियरापार में तोड़फोड़ और धमकाने की घटना सामने आई है। कोतवाली के चमरौहा निवासी लक्ष्मी चौधरी का आरोप है कि उनके बेटे ने चमरौहा सियरापार में वाल्टरगंज-हर्दिया मार्ग पर स्थित जमीन का बैनामा कराया था। जिसके सुरक्षा के लिए 70 फीट लम्बी व पांच फीट ऊंची दीवार बनवाया गया था। गत 12 जुलाई को विपक्षी, अपने सहयोगियों के साथ आया और बॉउंड्रीवाल को पूरी तरह से गिरा दिया। इससे उनका करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ। इस बारे में जब पूछा तो अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी जयंत चौधरी निवासी महरीखावां थाना कोतवाली और कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: भूमि विवाद में जानलेवा हमले में कोर्ट के आदेश पर केस

हिंदी हिन्दुस्ता...