बस्ती, अगस्त 9 -- Basti News: बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के हड़िया-मेंहदावल रोड स्थित एक जनरल स्टोर में आग लगाने की घटना सामने आई है। पुरानी बस्ती के हड़िया निवासी विकास जायसवाल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बैनामाशुदा मकान के खारिज दाखिल को लेकर चल रहे आपसी मतभेद के कारण विपक्षी ने पिछले 27 जुलाई की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हड़िया-मेंहदावल रोड स्थित उनकी जनरल स्टोर की दुकान में आग लगा दी। जिससे उनका काफी नुकसान हुआ। इस संबंध में पूछा तो उन्हें बर्बाद कर देने की धमकी दी गई। पुलिस के अनुसार वादी और प्रतिवादी के बीच जमीन की बैनामा का विवाद था। यह भी पढ़ें- Basti News: तोड़फोड़ कर धमकाने के आरोप में चार पर मुकदमा वादी ने प्रतिवादी से जमीन बैनामा कराया गया था। खारिज दाखिल होने के दूसरे दिन दुकान मे आग लगी है। फारेंसिक जांच ...