बस्ती, अगस्त 14 -- Basti News: बस्ती। जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बाबा बेहिलनाथ मंदिर में एक महिला श्रद्धालु के साथ चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। आरोप है कि दर्शन करते समय अज्ञात व्यक्ति ने खींचकर चेन निकाल ली और भाग निकला। पीड़ित ने तीन अगस्त की घटना के संबंध में तहरीर दी। प्रकरण में मुंडेरवा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लालगंज थानाक्षेत्र के धौरूखोर निवासी पवन सोनी ने तहरीर देकर बताया है कि अपनी पत्नी अनुराधा सोनी के साथ मुंडेरवा थानाक्षेत्र स्थित बाबा बेहिलनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए गए थे। मंदिर में दर्शन करते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पत्नी अनुराधा सोनी के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन को छीन लिया। इसके बाद आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका।इस संब...