बस्ती, अगस्त 7 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। विकास खंड दुबौलिया स्थित आरके चौधरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सैनिया चिलमा में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं बिना मान्यता के संचालित किए जाने का मामला सामने आया। बीएसए कार्यालय से पहुंची टीम की जांच में इसकी पुष्टि हुई। अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए मान्यता नहीं होने के कारण इन कक्षाओं का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। मौके पर स्कूल की विडियोग्राफी कराया गया और इन कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों को घर भेज दिया गया। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में बिना मान्यता के कक्षाओं का संचालन कर रहे संचालकों में हड़कंप मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...