बस्ती, अगस्त 25 -- Basti News: बस्ती। बस्ती डिपो में कार्यरत रहे संविदा परिचालक बृजेश चंद्र श्रीवास्तव को बिना टिकट यात्री बस में बैठाकर ले जाने के आरोप में डिपो से क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वह अग्रिम ड्यूटी के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक के समक्ष उपस्थित होना सुनिश्चित करें। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बस्ती डिपो कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि बृजेश चंद्र श्रीवास्तव को 20 अगस्त को बस्ती-बढ़नी मार्ग पर बस परिचालन के दौरान तीन यात्री बिना टिकट बैठाकर ले जाते हुए निरीक्षक ने पकड़ा था और निरीक्षक ने प्रशमन सहित टिकट बनवाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...