बस्ती, सितम्बर 24 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता l बस्ती में परिवहन निगम की बस में यात्रियों को बिना टिकट सफर कराने के मामले मेंアウトसोर्स परिचालक शिवम तिवारी पर कार्रवाई की गई है। बस्ती डिपो में चेकिंग के दौरान एक ही बस में सात यात्री बिना टिकट पकड़े जाने के बाद परिवहन निगम ने परिचालक की सेवा खत्म कर दी। डिपो प्रशासन ने आउटसोर्स मैनपावर की सूची से कर्मचारियों को ब्लैकलिस्ट भी कर दिया है। बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के पुरवा हैबतपुर के रहने वाले शिवम तिवारी को सिद्धार्थनगर डिपो में आउटसोर्स मैनपावर के तहत परिचालक के पद पर तैनात किया गया था। विभागीय अधिकारियों का कहना है चेकिंग के दौरान तीन यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया था। इस मामले के बाद परिवहन प्रबंधक, गोरखपुर ने शिवम तिवारी को बस्ती डिपो में काम करने को कहा था।...