बस्ती, जुलाई 12 -- Basti News: बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र बेलहिया गौर से जुड़े मंसूर नगर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया, जिससे करीब 60 से 65 बिजली कनेक्शनों की आपूर्ति ठप हो गई है। पिछले चार दिनों से बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर 25 केवीए की जगह 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है। मंसूर नगर निवासी विकास पटवा ने बताया कि आठ जुलाई की रात अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: केबल बक्सा फटा, बिजली न मिलने से 200 गांव में हाहाकार अगले दिन लाइनमैन से जानकारी करने पर पता चला कि आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया ह...