बस्ती, अगस्त 15 -- Basti News: बस्ती, हिंदुस्तान टीम। जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के अवस्थीपुर गांव में शनिवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि अवस्थीपुर निवासी 42 वर्षीय रामचन्द्र पुत्र हीरालाल शनिवार को बिजली के बोर्ड में पंखा लगा रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वह अचेत हो गए। परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...