बस्ती, अक्टूबर 25 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के लालगंज और कलवारी थानाक्षेत्र में बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की दो घटनाओं में नामजद आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लालगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली मानसिक रूप से मानसिक दिव्यांग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले आरोपी 60 वर्षीय रामवृक्ष कन्नौजिया के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि मुकदमे से संबंधित आरोप रामवृक्ष को पुलिस टीम ने दबिश देकर शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ कांस्टेबल धनंजय यादव, राहुल कुमार, विकास कुमार, महिला कांस्टेबल अतिमा पटेल और सौम्या पाण्डेय शामिल ...