Basti News: बारिश में रेलवे ट्रैक पर गिरे पेड़, दो स्थानों पर बाधित हुआ संचालन
बस्ती, सितम्बर 27 -- Basti News: वाल्टरगंज, निज संवाददाता। जिले में शनिवार को मूसलाधार बारिश के बीच रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग स्थानों पर पेड़ गिरने से रेल संचालन प्रभावित हुआ। बस्ती-गोविंदनगर के बीच ओएचई पोल के पास अप और डाउन लाइन पर पेड़ गिर गया। वहीं टिनिच-गोविंदनगर के बीच डाउन लाइन पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूआई बस्ती और रेलवे कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने पेड़ों को हटाकर ट्रैक को साफ कराया। बस्ती-गोविंदनगर के बीच गिरे पेड़ को करीब 3:40 बजे और टिनिच-गोविंदनगर के बीच गिरे पेड़ को करीब 3:30 बजे हटाकर ट्रैक क्लियर कराया गया। इसके बाद रेल संचालन शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: अर्नब चक्रवाती तूफान के कारण फीडर पर गिरा पेड़, रातभर गुल रही बिजली इससे पहले शनिवार को ही बस्ती-गोविंदनगर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.