Basti News: बारिश का पानी बहने को लेकर विवाद
बस्ती, जुलाई 3 -- Basti News: बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के बनकटी बाजार में बारिश का पानी बहने की बात को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। बढ़ौनी बनकटी निवासी सतीश चंद्र अग्रहरि ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 30 जून को बारिश का पानी बहने की बात को लेकर हुए विवाद में विपक्षियों ने मारपीट की। अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ की। बता दें कि इस मामले में बुधवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी। इस बाबत थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विनोद मणि, अजीत समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मछली धोने को लेकर विवाद में युवक को पीटा यह भी पढ़ें- Balrampur News: मछली धोने को लेकर विवाद में युवक को पीटा
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.