बस्ती, अगस्त 18 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। बादल छाए रहने के बावजूद लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। दिन चढ़ने के साथ गर्मी और उमस बढ़ती गई, जिससे लोग परेशान रहे। सोमवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना होने की उम्मीद थी, लेकिन मंगलवार को बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकलने से उमस और बढ़ गई। दोपहर में धूप तेज होने पर गर्मी का असर भी बढ़ गया। यह भी पढ़ें- Mau News: तेज धूप ने किया बेहाल उमसभरी गर्मी से बेचैनी राहगीर गर्मी से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए। बाजारों और प्रमुख सड़कों पर लोगों की आवाजाही सामान्य ...