Basti News: बाढ़ से बचाव के लिए 73.39 लाख का होगा कार्य
बस्ती, अगस्त 24 -- Basti News: बस्ती। जिले में सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर और तटबंधों पर लगातार हो रहे कटान को देखते हुए बाढ़ से बचाव की कवायद तेज कर दी गई है। नदी के किनारे स्थित विभिन्न तटबंधों को सुरक्षित करने के लिए बोल्डर लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन से 73.39 लाख रुपये की संस्तुति मिली है। बाढ़ खंड ने कार्य कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय जानकारी के अनुसार जनपद में सरयू नदी की कुल दूरी 80 किमी है। इस पर पिछले कई माह से बाढ़ से बचाव के लिए पहले ही करीब पचास करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके है। वहीं सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच तटबंधों पर कटान का खतरा लगातार बना हुआ है। नदी की तेज धारा से कई स्थानों पर तटबंधों के किनारे की मिट्टी कटने से विभागीय अधिकारियों की चिंता बढ़ी हुई है। ऐसे में संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.