Basti News: बाइक से उतरते समय गिरा किसान, निकल गई जान
बस्ती, अगस्त 15 -- Basti News: सल्टौआ, हिन्दुस्तान संवाद। सोनहा थानाक्षेत्र के कंथुई चौराहे के समीप शुक्रवार को बाइक से उतरते समय अचानक सड़क पर गिरने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन उन्हें इलाज के लिए पीएचसी सल्टौआ ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। सोनहा थानाक्षेत्र के बैरिहवा गांव निवासी कुंज बिहारी चौधरी उर्फ खदेरू (55) पुत्र रामविलास शुक्रवार को बाइक से किसी काम से बस्ती की ओर जा रहे थे। कंथुई चौराहे के पास वह बाइक से उतर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर ही अचेत हो गए। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.