बस्ती, अक्टूबर 22 -- Basti News: बस्ती। दो बाइकों की टक्कर के बाद चालकों में विवाद हो गया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में पवन निवासी चमरौहा सियरापार थाना कोतवाली ने बताया कि वह अपने रिस्तेदार रिंकू के साथ गांव जा रहा था। कूपनगर मोड़ के पास शिवम, शिवा और दो अज्ञात निवासी अज्ञात ने रोककर मारापीटा। बीचबचाव में आए दो अन्य लोगों को भी मारपीट कर घायल किया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: आगे पीछे बाइक चलाने से मना करने पर मारपीट, चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...