बस्ती, सितम्बर 8 -- Basti News: बस्ती। हाईवे पर दुधारा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बाइक छिनैती के मामले में कप्तानगंज पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से छिनी गई बाइक बरामद कर ली है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना में प्रयुक्त कार की भी तलाश की जा रही है। घटना छह सितंबर की दोपहर बाद की बताई जा रही है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि लालगंज निवासी विजयपाल अपने चाचा के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर की कार सवार लोगों ने उन्हें जबरन रोक लिया। आरोपियों ने उनसे रुपये मांगे। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने जबरन उनकी बाइक छीन ली और भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अर्जुन विहार भ...