बस्ती, नवम्बर 29 -- Basti News: लालगंज। बस्ती-महुली मार्ग पर थरौली गांव के पास शनिवार देर शाम बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय साइकिल सवार ध्रुव चंद्र शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। वह ट्यूशन पढ़ाकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...