Basti News: बांस उठा कर ले जाने के विवाद में मारपीट
बस्ती, अगस्त 31 -- Basti News: बस्ती। रुधौली थाने के रौना कला में मारपीट की घटना में पुलिस ने केस दर्ज किया है। रौनाकला निवासी विद्यासागर चौरसिया का आरोप है कि गत 29 अगस्त को दिन में विपक्षी उनके बांस को उठा कर ले जा रहे थे। इसी बीच वे पहुंच गए। बांस ले जाने से मना किया तो झगड़ा करने लगे। हम लोग भाग कर घर आ गए तो घर पर आकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी प्रभात, किरन देवी, मटेलू और संगीता निवासीगणस रौनाकला के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.