बस्ती, अक्टूबर 8 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बहन को ससुराल छोड़कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सोनहा थाना क्षेत्र के पिरैला-नरखोरिया मार्ग पर नौवागांव के पास हुआ। मैनिहवा (नरखोरिया) गांव निवासी तिलकराम यादव (25) पुत्र दयाराम यादव अपनी बहन को उसके ससुराल सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के नगहिया गांव छोड़ने गया था। वहां से बाइक से लौटते समय तेज आंधी के कारण सड़क पर गिरा आम का पेड़ उसकी बाइक से टकरा गया। हादसे में तिलकराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।तिलकराम छह भाइयों में पांचवें नंबर का...