Basti News: बहन को छोड़ने आए युवक के साथ मारपीट
बस्ती, नवम्बर 7 -- Basti News: बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के मालीटोला में बहन को उसके घर छोड़ने आए युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायकर्ता बेलाल उमर निवासी सेमरियांवा थाना दुधारा संतकबीरनगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत चार नवंबर को वह अपनी बहन को उसके घर पर छोड़ने के लिए गाड़ी से बस्ती आया था। जैसे ही उसने अपनी गाड़ी खड़ी की, वैसे ही महमूद गद्दे वाले के बेटे समेत चार लोग वहां आ गए। अपशब्द कहते हुए धमकाया। कॉलर पकड़कर थप्पड़-थप्पड़ से मारने-पीटने लगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.