बस्ती, नवम्बर 4 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। वाल्टरगंज पुलिस ने मोबाइल पर गंदे मैसेज और वीडियो भेजने का विरोध करने पर मारपीट की घटना में मुकदमा दर्ज किया है। सोनहा थानाक्षेत्र के रहने वाले युवक ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बहन के फोन पर विपक्षीगण लगातार गंदे मैसेज और वीडियो भेजे जा रहे थे। इसी बात को लेकर गत दो नवंबर की दोपहर करीब एक बजे जब वह गौरा चौराहे पर विपक्षियों से कहासुनी करने लगा तो उन सबने मिलकर अपशब्द कहते हुए मारापीटा। साथ ही जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी प्रिंस, प्रियांशु निवासी थाना पुरानी बस्ती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...