Basti News: बस्ती सॉकर लीग में टांडा ने गोंडा को हराकर जीता खिताब
बस्ती, नवम्बर 4 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बस्ती सॉकर लीग के अंतिम दिन मंगलवार को चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। सीनियर वर्ग के फाइनल में टांडा की टीम ने गोंडा को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, जूनियर वर्ग के फाइनल में आद्य 11 ने जयपुरिया 11 को 2-0 से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में प्रदेश की 16 टीमों ने प्रतिभाग किया।आयोजक विवेक पांडेय ने बताया कि अंतिम दिन पहला सेमीफाइनल टांडा और मऊ के बीच खेला गया, जिसमें टांडा की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में बस्ती और गोंडा की टीमें आमने-सामने हुईं। इसमें गोंडा ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में टांडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोंडा को 2-1 से पराजित किया। वहीं, जूनियर वर्ग के फाइनल में आद्य 11 ने जयपुरिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.