बस्ती, अक्टूबर 22 -- Basti News: बस्ती। हर्रैया थानाक्षेत्र के खैरी ओझा गांव में चोरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित एक घर को निशाना बनाया। घर में अकेली सो रही महिला के तकिए के नीचे रखी चाबी निकालकर चोरों ने दरवाजे का ताला खोला और बक्से में रखे जेवरात व पांच हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने पड़ोसी के घर से एक मोबाइल फोन भी चुरा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। खैरी ओझा निवासी सुदामा देवी पत्नी स्वर्गीय रघुवीर शर्मा का बेटा विजय कुमार पूर्वी अफ्रीका के केन्या में नौकरी करता है। सुदामा देवी का अधिकांश समय दिल्ली में बीतता है। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। सुदामा देवी के मुताबिक, वह रात में घर के बरामदे में तख्त पर सो रही थीं। उन्होंने घर की चाबी तकिए के नीचे रखी थी। रात...