बस्ती, अगस्त 18 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कोतवाली थानाक्षेत्र के कटरा स्थित आईटीआई के पास मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे सीएनजी टैंकर से गैस लीकेज होने की सूचना से इलाके में अफरातफरी मच गई। टैंकर से गैस का रिसाव होते देख चालक मौके से भाग निकला और अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर आसपास की बिजली आपूर्ति भी बंद करा दी गई। बताया जा रहा है कि कटरा स्थित आईटीआई के पास इंडियन सीएनजी टैंकर गैस लेकर जा रहा था। इसी दौरान टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा। गैस का रिसाव देखकर चालक घबरा गया और तत्काल टैंकर को छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भाग गया। देखते ही देखते मौके पर तेज आवाज के साथ गैस बड़ी तेजी से निकलने लगा। यह देख लोगों में दहशत का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोग...