बस्ती, अक्टूबर 14 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। दुबौलिया थाना क्षेत्र के भीमलजोत गांव में मंगलवार देर रात 26 वर्षीय महिला का शव कमरे में छत के पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भीमलजोत गांव निवासी मनोज की पत्नी लक्ष्मी मंगलवार देर शाम खाना बनाने के बाद अपने दो माह के बच्चे को बरामदे में रखे तख्त पर सुलाकर कमरे में चली गई। कुछ देर बाद बच्चा रोने लगा तो परिजनों ने लक्ष्मी को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो लक्ष्मी का शव पंखे से लटक रहा था। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ जांच-पड़ताल की। उ...