बस्ती, अक्टूबर 28 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। गांव का 50 साल पुराना रास्ता बंद हुआ तो स्कूली बच्चों का सब्र भी जवाब दे गया। स्कूल जाने में परेशानी झेल रहे जेन अल्फा पीढ़ी के बच्चे बुधवार को ग्रामीणों के साथ अपने हक की आवाज उठाने एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। हर्रैया तहसील के भरवलिया गांव में सरकारी नवीन परती की जमीन पर अवैध कब्जा कर आम रास्ता बंद करने का आरोप है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और ग्रामीणों में आक्रोश है। नाराज ग्रामीणों ने बच्चों के साथ एसडीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। हर्रैया तहसील परिसर में पहुंचे ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में 0.107 हेक्टेयर नवीन परती की जमीन पर करीब 50 वर्ष से आम रास्ता चल रहा है। इसी रास्ते से ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी आते-जाते हैं। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने टिनशेड...