Basti News: बस्ती में रातभर हुई बरसात के बाद सीएचसी गौर परिसर में भरा पानी, पानी में घुसकर पहुंचे मरीज
बस्ती, जुलाई 20 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। रातभर हुई बरसात के कारण कई अस्पतालों की सूरत बिगड़ गई है। परिसर में पानी भर गया है। पुराने जर्जर भवन की छतें टपकने लगी हैं। मरीज व तीमारदार से लेकर वहां काम करने वाले कर्मचारी परेशान हैं। बरसात के कारण मरीज भी अस्पताल कम पहुंच रहे हैं। सीएचसी गौर के परिसर में बरसात का पानी भर गया है। अस्पताल के मुख्य गेट से अस्पताल भवन के बीच पानी भरा हुआ है। सोमवार को अस्पताल पहुंचने वाले मरीज काफी परेशान दिखाई दिए। पैदल आने वाले मरीज बरसाती गंदे पानी में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। मजबूरी में लोग उसी पानी में घुसकर अस्पताल पहुंच रहे थे। अस्पताल कर्मियों का कहना है कि यहां का ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं है,जिस कारण अस्पताल का पानी लंबे समय तक परिसर में भरा रहता है। परिसर व नालियों की सफाई न होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.