बस्ती, अगस्त 27 -- Basti News: बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। उत्तर प्रदेश शासन का फर्जी लोगो और लाल-नीली बत्ती लगी इनोवा से घूमकर खुद को शासन का ओएसडी बताने वाले शातिर जालसाज को कोतवाली और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से फर्जी ओएसडी के पांच विजिटिंग कार्ड, दो वॉकी-टॉकी, चार एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और 2,700 रुपये बरामद हुए हैं।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार बड़ेबन पुल के नीचे संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सफेद इनोवा को रोका गया। वाहन पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था और छत पर लाल-नीली बत्ती लगी थी। कार में पीछे बैठे मोहसिन खान ने खुद को उत्तर प्रदेश सरकार, सचिवालय लखनऊ का ओएसडी बताते हुए पुलिस पर रौब जमाने की कोशिश की और विजिटिंग कार्ड दिखाया। जांच में उसके फर्जी होने का खुलासा हुआ...