बस्ती, अक्टूबर 27 -- Basti News: बस्ती। जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सोमवार देर रात हंगामा हो गया। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से विसर्जन के लिए निकले जुलूस में प्रतिमा खंडित होने का आरोप लगाकर लोग आक्रोशित हो गए। जिला अस्पताल स्थित सूर्या हॉस्पिटल के पास हुई घटना के बाद लोगों ने पहले अस्पताल चौराहे और फिर रोडवेज तिराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी भी हुई। आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। बताया जा रहा है कि पुरानी बस्ती के पिपरा रामकिशुन से सोमवार देर रात रात प्रतिमा लेकर आयोजक नाचते-गाते विसर्जन के लिए निकले थे। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: सम्मानित किए गए पदाधिकारी रात करीब 12 बजे जुलूस में शामिल एक लड़की को पत्थर लग गया। इसके बाद प्रतिमा खंडित होने का आरोप लगाते हुए ल...