बस्ती, अक्टूबर 29 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के लालगंज थानांतर्गत थाल्हापार गांव में मारपीट में घायल युवक की मौत के आरोप में दर्ज मुकदमे के तीन आरोपितों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर बालगोविन्द, ममता, साक्षी और इंद्रासनी पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। युवक की मौत होने के बाद गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई थी। लालगंज पुलिस ने आरोपी बालगोविन्द, इंद्रासनी और ममता को गिरफ्तार कर लिया है।बता दें कि लालगंज के थाल्हापार निवासी रामबहाल का पुत्र जन्मेजय 26 अक्तूबर की रात तकरीबन आठ बजे ससुराल से घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- Basti News: मारपीट में घायल युवक की मौत पर हुआ बवाल...