बस्ती, जुलाई 9 -- Basti News: बस्ती, वरिष्ठ संवाददाता। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बेलभरिया गांव में एक मकान के कमरे से कोबरा प्रजाति के 10 से अधिक बच्चे मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार के लोगों में दहशत व्याप्त है और उन्होंने एहतियातन घर खाली कर दिया है। हालांकि सर्प मित्र ने सभी बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया, लेकिन नाग-नागिन का अब तक पता नहीं चल सका है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

घटना का विवरण सर्पमित्र के अनुसार, घर के एक सामान से भरे कमरे से पिछले कुछ दिनों से चूहों की तेज दुर्गंध आने के साथ ही सांपों की फुफकार जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं। शक होने पर परिवार ने कमरे की जांच कराई तो वहां कोबरा प्रजाति के 10 से अधिक बच्चे दिखाई दिए। सूचना पर पहुंचे सर्प मित्र अजय ने सभी बच्चों को...