Basti News: बस्ती में कांवड़ यात्रा के दौरान हुए हंगामे का आरोपी पुलिस हिरासत में, 24 घंटे का मिला था अल्टीमेटम
बस्ती, अगस्त 1 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शहर के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में साइकिल से कांवड़ लेकर निकले श्रद्धालुओं को अपशब्द कहकर माहौल बिगड़ने का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। आरोप है कि विशेष समुदाय के इस किशोर ने आपत्तिजनक कमेंट किया, जिससे कांवड़िए आक्रोशित हो गए थे। उसे भीड़ ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह एक धार्मिक स्थल की तरफ भाग निकला था। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों के जत्थे को अपशब्द कहने पर हंगामा, लगाया जामप्रदर्शन और गिरफ्तारी इसके बाद भड़के कांवड़ियों ने दक्षिण दरवाजा पुलिस चौकी के सामने ही जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला शांत कराया था। कांवड़ियों ने 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम देकर विरोध प्रदर्शन समाप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.