बस्ती, अक्टूबर 22 -- Basti News: बस्ती। पैकोलिया थानाक्षेत्र के तेनुआ गांव में गुरुवार को दिनेश कुमार गुप्ता के मकान में किराये पर संचालित दो दुकानों में आग लग गई। आग से ऑटो पार्ट्स की दुकान और मेडिकल शॉप में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदारों ने करीब 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, मकान में विकास सिंह पुत्र राम विलास सिंह की ऑटो पार्ट्स की दुकान और मो. हनीफ पुत्र मो. शमीम की मेडिकल शॉप संचालित होती है। आग की चपेट में आने से दोनों दुकानों में रखा सामान जल गया। दुकानदारों के मुताबिक, ऑटो पार्ट्स की दुकान में करीब 30 लाख रुपये और मेडिकल शॉप में लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्क...