बस्ती, अगस्त 24 -- Basti News: बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के महसो में आपसी विवाद को लेकर एक युवक की हत्या की वारदात सामने आई है। आरोप है कि अपशब्द कहने से आहत युवक, पड़ोसी के घर पर इस बात की उलाहना देने गया था। लेकिन पड़ोसी ने समझा की, वह हमला करने आया है और पहले छत से उसके ऊपर ईंट फेंका और फिर नीचे आकर लकड़ी की पाटी से सिर पर वार कर दिया। अनियंत्रित होकर वह नाली के पास गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन गंभीर हालत में ओपेक चिकित्सालय कैली ले गए। यहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी की धरपकड़ का प्रयास शुरू कर दिया है。

घटना का विवरण बताया जा रहा है कि महसो निवासी विश्वनाथ पांडेय का पुत्र मनीष पांडेय की अभी शादी नहीं हुई थी। रविवा...