बस्ती, जुलाई 17 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती-कांटे मार्ग पर मुण्डेरवा थानांतर्गत वार्ड नंबर 12 पटेलनगर स्थित रानी जंगल के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर सवार दो युवकों गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो सवार बस्ती से संतकबीरनगर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही मुंडेरवा थाने के रानी जंगल के पास पहुंचे, अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। तेज आवाज सुन आसपास के लोग मदद को दौड़े। इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।पुलिस के अनुसार दुर्घटना में घायल युवको...