Basti News: बस्ती: बनकटा ओवरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आया अज्ञात युवक, मौत
बस्ती, सितम्बर 4 -- Basti News: बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बनकटा ओवरब्रिज के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में शव को सुरक्षित रखने के लिए भेज दिया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सुबह लगभग 6:30 से सात बजे के बीच बस्ती से लखनऊ की ओर जा रही एक ट्रेन गुजर रही थी। करीब में मौजूद 40 वर्षीय युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के शरीर पर केवल कच्छा है और उसकी दाढ़ी बेतरतीब तरीके से बढ़ी हुई है।कुछ लोगों का कहना था कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। ओवरब्रिज बनने के बाद रेलवे प्रशासन ने पहले से चल रहे रास्ते को बंद करा दिया है। कुछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.